Friday, March 27, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशझांसी में वृहद रोजगार मेला: 104 कंपनियों ने दिए 15,000 अवसर, 2719...

झांसी में वृहद रोजगार मेला: 104 कंपनियों ने दिए 15,000 अवसर, 2719 युवाओं को मिला जॉब ऑफर

झांसी, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित “वृहद रोजगार मेला” युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर साबित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ. बाबूलाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार मेलों के माध्यम से निजी कंपनियों को सीधे युवाओं से जोड़कर उनके द्वार तक रोजगार पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले बुंदेलखंड क्षेत्र विकास के अवसरों की कमी के कारण पिछड़ा रहा, लेकिन वर्तमान में यह क्षेत्र तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने ही क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे पलायन की समस्या भी कम हो रही है। विशिष्ट अतिथि पवन कुमार गौतम ने बताया कि इस रोजगार मेले में 104 कंपनियों ने भाग लिया, जिनके माध्यम से करीब 15,000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित की गई। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और कौशल आधारित शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। कार्यक्रम में सीईओ आशीष कुमार ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश स्तर पर तीन वृहद रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें यह दूसरा मेला है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करें। इस रोजगार मेले में कुल 3728 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2719 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए। मंचासीन अतिथियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों—पूर्वा खरे, हर्षिता खरे, रूपा मकरानी, अर्शी मकरानी, जेनिफा, दिव्या, अलीशा बानो, टीना, काजल, सचिन, मोहिनी, सुनीता, हरिशंकर, विशाखा, खुशबू, शैलजा एवं लव ओझा—को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती आशिमा खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, संयुक्त निदेशक व्यावसायिक शिक्षा आशीष कुमार दुबे, आईटीआई प्रधानाचार्य सुजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कौशल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल युवाओं को रोजगार देने का माध्यम बना, बल्कि उनके आत्मविश्वास और कौशल विकास को भी नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments