Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedएमबीवीवी पुलिस ने लॉन्च किया आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल

एमबीवीवी पुलिस ने लॉन्च किया आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल

ठाणे। मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से “एमबीवीवी पुलिस” नाम से अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है। पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडे द्वारा लॉन्च किए गए इस चैनल को रविवार को दोपहर 3 बजे तक 5,194 से अधिक फॉलोअर्स इससे जुड़ गए। जो नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। इस चैनल के माध्यम से साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी, मादक द्रव्य निषेध, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराधों से संबंधित अलर्ट, सलाह और जागरूकता सामग्री साझा की जाएगी। व्हाट्सएप चैनल में इन-बिल्ट प्राइवेसी फीचर्स शामिल हैं जो यूज़र्स की पहचान को सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा, जागरूकता सामग्री इंस्टाग्राम, फेसबुक और एमबीवीवी पुलिस की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। यह पहल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा शुरू किए गए 100-दिवसीय परिवर्तन कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावशाली बनाना है। कार्यक्रम के तहत तैयार किए गए सात-सूत्रीय एजेंडे का मूल्यांकन क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। एमबीवीवी पुलिस की यह पहल न केवल संवाद को तेज़ और भरोसेमंद बनाएगी, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा जागरूकता को भी एक नई दिशा देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments