Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedकलवा स्टेशन पर मराठी बनाम गैर-मराठी विवाद: मनसे कार्यकर्ता ने महिला को...

कलवा स्टेशन पर मराठी बनाम गैर-मराठी विवाद: मनसे कार्यकर्ता ने महिला को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

ठाणे। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की एक महिला कार्यकर्ता द्वारा एक गैर-मराठी महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना ठाणे के कलवा रेलवे स्टेशन पर हुई, जहाँ एक गैर-मराठी महिला और मनसे कार्यकर्ता स्वरा काटे के पति अर्जुन के बीच कथित बहस हुई थी। वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि गैर-मराठी महिला अपने कृत्य के लिए स्वरा काटे, उनके पति और अन्य मनसे कार्यकर्ताओं के सामने माफी माँग रही है। महिला कहती है, “आज कलवा स्टेशन पर मेरे साथ कुछ हुआ। मैंने एक महाराष्ट्रीयन व्यक्ति को चोट पहुँचाई, उसे गाली दी और उस पर हाथ उठाया, जिसके लिए मैं पूरे महाराष्ट्र और महाराष्ट्र के लोगों से माफ़ी माँगती हूँ। महिला की बात पूरी होते ही स्वरा काटे खड़ी होती हैं और उसे थप्पड़ जड़ देती हैं। थप्पड़ मारने के बाद स्वरा चेतावनी देती हैं, “महाराष्ट्र के लोगों से यह बात फिर कभी मत कहना। समझे? इस वीडियो को मनसे कार्यकर्ता विनायक बिटला ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। उन्होंने मराठी में लिखा कि यह घटना तब हुई जब स्वरा के पति अर्जुन ने गलती से उस महिला को धक्का दे दिया। इसके बाद महिला ने उन्हें गालियाँ दीं और कथित तौर पर मराठी लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। वीडियो में स्वरा काटे यह कहते हुए सुनी जा सकती हैं, “एक महिला एक आदमी पर हाथ उठाती है, और वह उसे कुछ नहीं कहता। कानून सिर्फ महिलाओं पर ही क्यों लागू होता है? उसने मेरे पति को आधे घंटे तक गालियाँ दीं और हाथ उठाया, लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा। मैं उसके खिलाफ केस कर सकती थी, लेकिन उसकी बेटी और परिवार को देखते हुए उसे माफ़ कर रही हूँ।
विनायक बिटला ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं और मराठी मानुष का अपमान करते हैं, तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। जो महाराष्ट्र में रहते हैं, उनसे हमारी विनती है- प्यार से रहें, मराठी मानुष से पंगा न लें। जय महाराष्ट्र। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने मनसे कार्यकर्ता की कार्रवाई का समर्थन किया, जबकि कईयों ने इसे कानून व्यवस्था की सीमाओं को लांघने वाला बताया। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments