Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeCrimeमहाराष्ट्र सदन में महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन

महाराष्ट्र सदन में महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन

मुंबई। गुरुवार को महाराष्ट्र सदन में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नई दिल्ली के कॉपरनिकस मार्ग स्थित महाराष्ट्र सदन के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानिक आयुक्त एवं प्रमुख सचिव रुपिंदर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा को नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अफतिरिक्त आवासीय आयुक्त नीवा जैन, सहायक आवासीय आयुक्त डॉ. राजेश अदपवार और स्मिता शेलार भी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने महर्षि वाल्मीकि की छवि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि की महान शिक्षाओं और उनके जीवन की प्रेरणादायक कथाओं को याद करना था, जो भारतीय संस्कृति और साहित्य में विशेष स्थान रखती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments