Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedमहाराष्ट्र में मार्च 2026 तक 5,500 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी भर्ती: मंत्री...

महाराष्ट्र में मार्च 2026 तक 5,500 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी भर्ती: मंत्री चंद्रकांत पाटिल

नांदेड़। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य के सीनियर कॉलेजों में मार्च 2026 से पहले 5,500 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। वह स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। पाटिल ने बताया कि सरकार ने सीनियर कॉलेजों के लिए 5,500 असिस्टेंट प्रोफेसरों और 2,900 नॉन-टीचिंग पदों को मंजूरी दी है। वित्त और योजना विभाग से भी सहमति मिल चुकी है और जल्द ही इस संबंध में सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इससे पहले विश्वविद्यालयों में 700 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती को मंजूरी मिली थी, लेकिन तत्कालीन राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने अलग प्रक्रिया का सुझाव दिया था, जिसके कारण भर्ती पूरी नहीं हो पाई। अब यह मामला नए राज्यपाल आचार्य देवव्रत से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेशी छात्रों को आकर्षित करने के लिए विश्वविद्यालयों को और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इस साल एक एजेंसी के माध्यम से 65 देशों के 4,000 छात्रों ने दाखिला लिया, लेकिन अधिकांश ने पुणे और मुंबई को प्राथमिकता दी। पाटिल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज को बदलने की अपनी क्षमता को पहचाने। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने *स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों से नए अवसरों के द्वार खोले हैं। युवाओं को प्रयोग, नवाचार और उद्यमिता की राह पर आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन साथ ही मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी को हमेशा केंद्र में रखना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments