Saturday, March 14, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपीडी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम को महाराष्ट्र सरकार...

पीडी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम को महाराष्ट्र सरकार ने दी बधाई, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

मुंबई। श्रीलंका में आयोजित पीडी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड को हराकर विजेता बनी भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम को महाराष्ट्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के लिए गौरव का क्षण है और राज्य सरकार दिव्यांग क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। मंत्रालय में हाल ही में आयोजित एक विशेष समारोह में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर मंत्री भरणे ने टीम के संघर्ष, समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा, “यह ऐतिहासिक जीत न सिर्फ टीम के लिए, बल्कि देशभर के दिव्यांग युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। आपने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। टीम की कप्तानी विक्रांत केणी ने की, जबकि रवींद्र संते उपकप्तान रहे। ऑलराउंडर आकाश पाटील और प्रमुख बल्लेबाज कुणाल फानसे जैसे खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाई। सम्मान समारोह में डीसीसीआई समिति के सदस्य श्री कल्पेश पुंडलिक गायकर, व्हीलचेयर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ गुरव, मुंबई व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान राहुल रामुगडे, और पैरा शूटर एवं व्हीलचेयर बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांत विष्णू नेरपगारे भी उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों के हौसले और प्रदर्शन की खुले दिल से प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments