Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमहाबलेश्वर पर्यटन महोत्सव 2025: 2 से 4 मई तक होगा आयोजित, सीएम...

महाबलेश्वर पर्यटन महोत्सव 2025: 2 से 4 मई तक होगा आयोजित, सीएम फडणवीस करेंगे उद्घाटन

मुंबई। महाराष्ट्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (MTDC) और स्थानीय जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में महाबलेश्वर पर्यटन महोत्सव का आयोजन 2 मई से 4 मई, 2025 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्री अतिथिगृह में महोत्सव का आधिकारिक प्रतीक चिन्ह (लोगो) अनावरण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री फडणवीस 2 मई को महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, जिसमें उपमुख्यमंत्री शिंदे और पवार, पर्यटन मंत्री देसाई और पर्यटन राज्य मंत्री इंद्रनील नाइक मुख्य अतिथि होंगे। इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और पर्यटकों को आकर्षित करना है। महोत्सव में स्थानीय लोक संस्कृति, प्रसिद्ध कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूहों की हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्ट्रॉबेरी और कृषि पर्यटन महोत्सव का आयोजन होगा। पर्यटकों के लिए महाबलेश्वर के साथ पांचगणी, कास पठार, कोयनानगर, तापोला और ऐतिहासिक किलों के पर्यटन पैकेज उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, टेंट निवास, पैराग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग, जलक्रीड़ा, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और घुड़सवारी जैसी साहसिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। देशभर के प्रमुख ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए विशेष परिचय यात्रा (फैम ट्रिप) भी आयोजित होगी। महाबलेश्वर, पश्चिमी घाट में 4,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित महाराष्ट्र का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ब्रिटिश युग की ऐतिहासिक इमारतों, स्ट्रॉबेरी फार्म, प्राचीन मंदिरों, झरनों और घाटियों के लिए जाना जाता है। महोत्सव के दौरान पर्यटक स्थानीय बाजारों की सैर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे। यह पर्यटन महोत्सव दैनिक जीवन की भागदौड़ से दूर एक समृद्ध अनुभव प्रदान करने का सुनहरा अवसर होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments