Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया ‘राजमाता जिजाऊ’ बस सेवा का...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया ‘राजमाता जिजाऊ’ बस सेवा का शुभारंभ

यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और आरामदायक सफर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के बेड़े में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘राजमाता जिजाऊ’ बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया। विधानभवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक सहित कई मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहे। ‘राजमाता जिजाऊ’ नाम से शुरू की गई यह बस सेवा महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाने के साथ-साथ राजमाता जिजाबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से लगभग 3,000 नई बसें राज्यभर में शामिल की जाएंगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा। इससे पहले एसटी महामंडल ‘शिवनेरी’, ‘शिवशाही’, ‘शिवाई’, ‘हिरकणी’ और ‘यशवंती’ जैसी सेवाएं संचालित कर रहा है, और ‘राजमाता जिजाऊ’ इस श्रृंखला में एक नई कड़ी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बस का पूजन कर फीता काटकर सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने बस में यात्रा कर इस नई सेवा की शुरुआत का अनुभव लिया। बस के सामने घोड़े पर सवार राजमाता जिजाऊ की प्रतिकात्मक झांकी ने समारोह को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बना दिया। यह पहल राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments