Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमहाराष्ट्र में जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड का 42,886 करोड़ रुपये का निवेश, 15,500...

महाराष्ट्र में जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड का 42,886 करोड़ रुपये का निवेश, 15,500 नौकरियों की उम्मीद

मुंबई। जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड महाराष्ट्र में 42,886 करोड़ रुपये के निवेश से एक मेगा परियोजना स्थापित करने जा रही है, जिससे राज्य में 15,500 रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की संभावना है। इस महत्वपूर्ण निवेश का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया है। जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के चेयरमैन रतन जिंदल ने मुख्यमंत्री फडणवीस से सरकारी आवास ‘सागर’ पर मुलाकात की और इस परियोजना की स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्तावित संयंत्र की उत्पादन क्षमता 4 मिलियन टन प्रति वर्ष होगी, जो महाराष्ट्र को औद्योगिक रूप से और अधिक समृद्ध बनाएगा।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड द्वारा महाराष्ट्र में किए जा रहे इस निवेश की सराहना की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग देगी। इस बैठक में उद्योग विभाग के सचिव डॉ.पी.अनबालागन, जिंदल समूह के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments