Friday, March 6, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraस्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के तहत मीरा-भायंदर में ‘सघन स्वच्छता अभियान’ शुरू

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के तहत मीरा-भायंदर में ‘सघन स्वच्छता अभियान’ शुरू

मुंबई। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यकर बनाने के उद्देश्य से मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने “सघन स्वच्छता अभियान (मास डीप क्लीन ड्राइव)” की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मीरा-भायंदर महानगरपालिका की महापौर डिंपल विनोद मेहता और आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा के निर्देशानुसार यह अभियान शुरू किया गया है। 6 मार्च 2026 को उपमहापौर ध्रुवकिशोर मंसाराम पाटिल की उपस्थिति में प्रभाग समिति क्रमांक 02 के अंतर्गत कुल 10 स्थानों पर सघन स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। महानगरपालिका प्रशासन के अनुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था को अधिक मजबूत, प्रभावी और स्थायी बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत सार्वजनिक सड़कें, फुटपाथ, नाले, बाजार क्षेत्र, कचरा संकलन केंद्र, भीड़भाड़ वाले स्थान तथा स्वच्छता की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष सफाई की जा रही है। सफाई कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जेटिंग मशीन, सक्शन मशीन और रोड स्वीपिंग मशीन जैसे आधुनिक यांत्रिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बने दागों की पहचान कर “रेड स्पॉट” कार्रवाई के तहत उन स्थानों की गहन सफाई की जा रही है और संबंधित लोगों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा जहां खुले में पेशाब या गंदगी की समस्या पाई जाती है, वहां “यलो स्पॉट” कार्रवाई कर प्रतिबंधात्मक उपाय किए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर, बैनर और स्टिकर हटाकर शहर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले व्यक्तियों और व्यापारियों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने या गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष टीमों के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। महानगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि मीरा-भायंदर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments