Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedराज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर,...

राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर, उच्च व तंत्र शिक्षण विभाग ने विकसित किया “डॅशबोर्ड”

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की अद्यतन जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उच्च व तंत्र शिक्षण विभाग ने एक अभिनव “डॅशबोर्ड” विकसित किया है। इसका उद्घाटन मंत्री चंद्रकांत पाटील के हाथों मंत्रालय में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. वेणुगोपाल रेड्डी, तंत्रशिक्षण विभाग के संचालक डॉ. विनोद मोहितकर, उपसचिव प्रताप लुबाळ, अशोक मांडे और संतोष खोरगडे उपस्थित थे। वहीं राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलगुरु और उच्च शिक्षण संचालक डॉ. शैलेंद्र देवळाणकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मंत्री पाटील ने बताया कि इस डॅशबोर्ड पर विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा परिणाम, छात्रवृत्ति, छात्रावास, शुल्क संरचना, महाविद्यालयों से संबंधित संलग्नता, शैक्षणिक सुविधाएं और सार्वजनिक पुस्तकालयों की जानकारी शामिल की गई है। फिलहाल इसमें राज्य के 26 सार्वजनिक विश्वविद्यालयों और महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा मंडल को शामिल किया गया है। भविष्य में सभी निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को भी इस प्रणाली में जोड़ा जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यह डॅशबोर्ड न केवल विभागीय उपयोग के लिए है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी खुला रहेगा। इससे छात्रों और उनके अभिभावकों को शैक्षणिक निर्णयों के लिए भरोसेमंद और अद्यतन जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से इस जानकारी का विश्लेषण कर शिक्षा संबंधी नीतिगत निर्णय लेना भी संभव होगा। इस डॅशबोर्ड की अधिक जानकारी और उपयोग के लिए https://dashboardhtedu.maharashtra.gov.in/home पर विजिट किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments