Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedभारत रत्न इंदिरा गांधी अस्पताल में अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण

भारत रत्न इंदिरा गांधी अस्पताल में अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण

मीरा-भायंदर। महाराष्ट्र दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मीरा-भायंदर महानगरपालिका द्वारा संचालित भारत रत्न इंदिरा गांधी अस्पताल में एक अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया गया। यह उद्घाटन महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद ए.शर्मा (भा.प्र.से.) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त प्रसाद शिंगटे, शहर अभियंता दीपक खांबित, मनपा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद पडवळ, अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, ‘मेकिंग द डिफरेंस’ संस्था के दीपक विश्वकर्मा, और पराग पारीख फाइनेंशियल एडवायजरी सर्विसेज (PPFAS) के शैलेश पांडे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। ‘मेकिंग द डिफरेंस’ संस्था और PPFAS के सहयोग से अस्पताल में 5 नई डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं। पूर्व में यहां 8 मशीनें कार्यरत थीं, अब कुल 13 मशीनों के साथ उपचार की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह सुविधा विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत साबित होगी।
आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने कहा कि यह नई डायलिसिस यूनिट मीरा-भायंदर शहर के मरीजों के लिए एक वरदान साबित होगी। इससे मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सहयोग की अपेक्षा जताई। मीरा-भायंदर महानगरपालिका नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, और यह नई डायलिसिस यूनिट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments