Monday, March 9, 2026
Google search engine
HomeMaharashtra‘मिनी सरस सावित्री जत्रा’ का शुभारंभ

‘मिनी सरस सावित्री जत्रा’ का शुभारंभ

सावित्री जत्रा से सशक्त होंगी ग्रामीण महिलाएं: सुनेत्रा अजित पवार

पुणे। जिला परिषद पुणे और उमेद महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नती अभियान की ओर से कृषि महाविद्यालय मैदान, सिंचननगर में आयोजित ‘मिनी सरस सावित्री जत्रा’ जिलास्तरीय बिक्री-प्रदर्शन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के हाथों किया गया। इस अवसर पर यशवंत पंचायतराज अभियान के विभागीय पुरस्कार तथा महाआवास अभियान के जिलास्तरीय पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि ‘सावित्री जत्रा’ का नाम महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के विचारों और महिलाओं के सशक्तिकरण के उनके कार्य को समर्पित है। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा और स्वावलंबन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का मार्ग दिखाया था और आज वही विचार ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से साकार होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रांतीज्योति सावित्रीबाई फुले की कर्मभूमि पर उनके नाम से आयोजित ‘सावित्री जत्रा’ केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली एक सशक्त आंदोलन है। कार्यक्रम में सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी, विधायक बापूसाहेब पठारे, शंकर मांडेकर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला बचत समूहों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का आयोजन भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments