
मुंबई। ठाणे जिले के मुंबई–नाशिक महामार्ग पर भिवंडी तालुका अंतर्गत सोनाले गांव की सीमा में एच.पी. पेट्रोल पंप के पास 27 जनवरी को राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परराज्य से लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में गोवा राज्य में निर्मित और महाराष्ट्र में बिक्री के लिए प्रतिबंधित ‘रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की’ ब्रांड की कुल 1,400 बॉक्स, यानी 180 मिलीलीटर क्षमता की 67,200 बोतलें जब्त की गईं। यह कार्रवाई महाराष्ट्र दारूबंदी कानून के तहत की गई।इसके साथ ही आयशर कंपनी का छह चक्कों वाला वाहन (क्रमांक MH 04 LY 4133), एक मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 72 लाख 94 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया है। इस मामले में श्रवणकुमार कृष्णराम पंवार (निवासी: सगडवा, पोस्ट डावल, तहसील चीतलवाना, जिला जालोर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई राज्य उत्पादन शुल्क आयुक्त डॉ. राजेश देशमुख, सह आयुक्त प्रसाद सुर्वे, कोकण विभाग के विभागीय उप आयुक्त प्रदीप पवार, ठाणे के निर्देशानुसार तथा दुय्यम निरीक्षक दिगंबर शेवाळे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में दुय्यम निरीक्षक रिंकेश दांगट, व्ही.व्ही.सकपाळ, एच. बी. यादव, सहायक दुय्यम निरीक्षक महावीर कोळेकर तथा जवान हुनमंत गाढवे, हर्षल खरबस, अमित सानप, श्रीराम राठोड, कुणाल तडवी और सागर चौधरी शामिल थे। इस मामले की आगे की जांच दुय्यम निरीक्षक रिंकेश दांगट कर रहे हैं, ऐसा विभागीय भरारी पथक के दुय्यम निरीक्षक ने बताया है।




