Friday, March 27, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraनिलंबन के बाद बहाल हुए IAS अधिकारी एम.देवेंद्र सिंह, बीएमसी में संयुक्त...

निलंबन के बाद बहाल हुए IAS अधिकारी एम.देवेंद्र सिंह, बीएमसी में संयुक्त नगर आयुक्त नियुक्त


मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका में प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अधिकारी M. Devendra Singh को संयुक्त नगर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि निलंबन के बाद उन्हें पुनः सेवेत बहाल (reinstate) किया गया है। इसके बाद उनकी नियुक्ति बीएमसी में की गई है, जहां उन्होंने Gangatharan D का स्थान लिया है। जो सह आयुक्त विजिलेंस के पद पर थे। आदेश के अनुसार, उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटनाक्रम को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि निलंबन के बाद पुनर्बहाली और प्रमुख शहरी निकाय में नियुक्ति कई सवाल भी खड़े कर रही है। ज्ञात हो कि एम. देवेंद्र सिंह को फरवरी 2026 के अंत में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव के पद पर रहते हुए, मंत्री Pankaja Munde की ब्रीफिंग में अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया था। हालांकि, 9 मार्च 2026 को उनका निलंबन वापस ले लिया गया, जिसके बाद यह नियुक्ति की गई है। अब यह देखना अहम होगा कि नई जिम्मेदारी में वह प्रशासनिक कार्यों को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments