Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, बस और एसयूवी की टक्कर में 5...

बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, बस और एसयूवी की टक्कर में 5 की मौत, 24 घायल

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा खामगांव-शेगांव राजमार्ग पर तड़के करीब 5:30 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो कार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस से टकरा गई। इसके तुरंत बाद, एक प्राइवेट बस ने इन दोनों वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना और गंभीर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल खामगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही हैं। प्राइवेट बस के आगे के केबिन को भारी नुकसान हुआ है, और उसमें फंसे चालक को निकालने के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments