Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeMaharashtra“हिंद दी चादर” गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी वर्ष पर...

“हिंद दी चादर” गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी वर्ष पर जनजागरूकता एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन

मीरा-भाईंदर। “हिंद दी चादर” के रूप में विख्यात गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम वर्ष के उपलक्ष्य में उनके त्याग, बलिदान और धर्मनिष्ठा के प्रेरणादायी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीरा-भाईंदर महानगर पालिका द्वारा विविध सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस उपक्रम के अंतर्गत 18 फरवरी 2026 को महानगरपालिका क्षेत्र की विभिन्न शालाओं में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पायस बर्ड इंग्लिश हाईस्कूल, मनपा शाला क्रमांक 18 भाईंदर, मनपा शाला क्रमांक 24, मोरवा मनपा शाला क्रमांक 33 मुर्धा, मनपा शाला क्रमांक 29, नवघर अभिनव विद्यामंदिर, मराठी माध्यमिक विद्यालय गोडदेव, अभिनव विद्यामंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल गोडदेव, सेंट जोसेफ हाईस्कूल मीरा रोड तथा रोझनिल इंग्लिश हाईस्कूल और मां भारती हिंदी प्राथमिक विद्यामंदिर सहित कई विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा के दौरान सुप्रसिद्ध गायक सतींदर सरताज द्वारा प्रस्तुत “हिंद-दी-चादर” प्रेरणादायी गीत का गायन किया गया। इसके अतिरिक्त, महानगरपालिका के शिक्षा विभाग द्वारा मनपा एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी की शहादत का संदेश आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। महानगरपालिका प्रशासन सामाजिक एकता, धार्मिक सहिष्णुता और मानवता के मूल्यों के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। शहीदी वर्ष के अवसर पर आयोजित इन विविध उपक्रमों के माध्यम से समाज में प्रेरणादायी और सकारात्मक वातावरण निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments