Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमुंबई में भारी बारिश का कहर, बीएमसी ने कल सभी स्कूल-कॉलेजों में...

मुंबई में भारी बारिश का कहर, बीएमसी ने कल सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की

मुंबई। शहर और उपनगरों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। यह कदम भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए उठाया गया है। बीएमसी ने बताया कि यह आदेश मुंबई शहर और उपनगरों के सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। सोमवार को भी नगर निगम ने दूसरे सत्र (दोपहर 12 बजे के बाद) में चलने वाले सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की थी। शहर में सोमवार को लगातार चौथे दिन मूसलधार बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में 200 मिमी से अधिक वर्षा होने से सड़कों पर पानी भर गया, यातायात अवरुद्ध हो गया और ट्रेन व हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा। किंग्स सर्कल में डॉन बॉस्को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस पानी से भरी सड़क पर फंस गई। राहगीरों की सूचना पर मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन लगातार बढ़ते बारिश के दबाव को देखते हुए इसे रेड अलर्ट में बदल दिया गया। सुबह 10 बजे तक कुर्ला, पवई, अंधेरी, सांताक्रूज-खार सायन, माटुंगा, दादर, भायखला, घाटकोपर, चेंबूर और अन्य निचले इलाके जलमग्न हो चुके थे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments