Sunday, February 15, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमहाराष्ट्र में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ जैसी...

महाराष्ट्र में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति

मुंबई। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार, 27 सितंबर 2025 के लिए महाराष्ट्र के नौ जिलों- नांदेड़, लातूर, धाराशिव, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, पुणे घाट, सातारा घाट और कोल्हापुर घाट क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने यह जानकारी दी। राज्य प्रशासन ने बताया कि केंद्रीय संगठन, भारतीय मौसम विभाग और राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र से निरंतर संपर्क साधा जा रहा है और पूर्वानुमान की जानकारी सभी जिलों तक पहुँचाई जा रही है। सोलापुर जिले में सिना नदी वडकबल में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि भीमा नदी टाकली में चेतावनी स्तर से ऊपर है। एहतियात के तौर पर सोलापुर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की दो टीमें तैनात की गई हैं और नागरिकों को अग्रिम चेतावनी दी गई है। गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तालुका में भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग 130डी का पुल जलमग्न हो गया। सुरक्षा कारणों से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम तैनात की गई है। हेमलकसा–लाहेरी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और सतर्कता बरतने की अपील की है। नांदेड़ जिले में गोदावरी नदी बेसिन में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नांदेड़ शहर के जूना पुल पर नदी खतरे के निशान तक पहुँचने पर संभावित बाढ़ की आशंका के चलते नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। चंद्रपुर में 31.7 मिमी, गढ़चिरौली में 29.2 मिमी, लातूर में 25.3 मिमी, नांदेड़ में 16.9 मिमी और गोंदिया में 16 मिमी बारिश हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments