Friday, March 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedठाणे में एफडीए की नाकामी के चलते गुटखा माफिया सक्रिय!

ठाणे में एफडीए की नाकामी के चलते गुटखा माफिया सक्रिय!

सह आयुक्त श्रीकांत करकले की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

वागले एस्टेट में ‘अंडे की दुकान’ की आड़ में चल रहे अवैध गुटखा गोदाम का भंडाफोड़

इंद्र यादव/ठाणे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृहनगर ठाणे के वागले एस्टेट इलाके में एक बड़े अवैध गुटखा नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इंदिरानगर स्थित एक दुकान में ‘अंडे और कोल्ड ड्रिंक’ बेचने की आड़ में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू का भंडारण किया जा रहा था। इस घटना ने स्थानीय पुलिस और ठाणे के अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) के सह आयुक्त श्रीकांत करकले की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, वागले एस्टेट के रोड नंबर 22 पर ‘सानिया कोहिनूर होलसेल’ नामक एक दुकान स्थित है। इस दुकान के बाहर “अंडी आणि कोल्ड्रिंक” (अंडे और कोल्ड ड्रिंक) लिखा हुआ है, लेकिन मराठा फाउंडेशन के महेश मोरे द्वारा किए गए खुलासे में सामने आया कि इस साधारण दिखने वाली दुकान के पीछे एक विशाल गुप्त गोदाम बनाया गया था।घटनास्थल से प्राप्त विवरण के अनुसार, इस गुप्त गोदाम में प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू के सैकड़ों बोरे बरामद किए गए हैं। बाजार में इस स्टॉक की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दुकान इंदिरानगर जैसे घने रिहायशी इलाके में एक मुख्य वितरण केंद्र के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी, जहां से पूरे ठाणे शहर में माल की सप्लाई की जाती थी।मराठा फाउंडेशन के महेश मोरे ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि जब राज्य में विधानसभा सत्र चल रहा हो और गृह विभाग हाई अलर्ट पर हो, ऐसे समय में उपमुख्यमंत्री के अपने शहर में इतना बड़ा अवैध स्टॉक मिलना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि क्या स्थानीय बीट मार्शल और FDA विभाग को इतने बड़े गोदाम की जानकारी नहीं थी।इस खुलासे के बाद स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि दुकान के मालिक और मुख्य सप्लायर पर गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए, नियमों का उल्लंघन करने वाली इस दुकान का लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए तथा ड्यूटी पर तैनात संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए। ज्ञात हो कि 24 फरवरी 2026 को महाराष्ट्र शासन के वैद्यकीय शिक्षण व औषध द्रव्य विभाग के सह सचिव रामचंद्र धनावड़े द्वारा जारी आदेश FDA आयुक्त को भेजा गया था, जिसमें तत्काल प्रभाव से पदस्थापन में बदलाव लागू करने के निर्देश दिए गए थे। जारी शासन आदेश के अनुसार, मुंबई मंडल के सह आयुक्त मंगेश माने का तबादला नासिक मंडल में तथा कोकण मंडल के सह आयुक्त श्रीकांत करकले का स्थानांतरण छत्रपति संभाजीनगर किया गया था, लेकिन FDA आयुक्त श्रीधर डूबे पाटिल ने अभी तक इन तबादलों को लागू नहीं किया है।वर्तमान में इस पूरे मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments