Saturday, November 22, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedबेस्ट उपक्रम को हरित ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता पुरस्कार 2025

बेस्ट उपक्रम को हरित ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता पुरस्कार 2025

मुंबई। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन उपक्रम (बेस्ट अंडरटेकिंग) को “ऊर्जा संक्रमण – मार्ग प्रकाश विद्युतीकरण में शहरी स्थानीय संस्था उत्कृष्टता पुरस्कार” श्रेणी के तहत “5वां हरित ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 25 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के ले मेरिडियन होटल में आयोजित 13वें हरित ऊर्जा शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। सम्मान भारत सरकार के पूर्व ऊर्जा सचिव अनिल राजदान और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन के हाथों प्रदान किया गया। बेस्ट उपक्रम की ओर से विद्युत आपूर्ति विभाग के सहायक महाप्रबंधक बिलाल शेख और मुख्य अभियंता (योजना विभाग) सुरेश.पा.मकवाना ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र ग्रहण किया। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा किया गया था। बेस्ट उपक्रम ने स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सार्वजनिक परिवहन और बिजली आपूर्ति के विद्युतीकरण में इसके प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। बेस्ट उपक्रम का यह सम्मान ऊर्जा क्षेत्र में उसकी प्रभावी नेतृत्व क्षमता और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments