Wednesday, August 27, 2025
Google search engine
HomeBollywoodदिल्ली में गणेशोत्सव का भव्य आगाज: महाराष्ट्र सदन में गणपति बप्पा की...

दिल्ली में गणेशोत्सव का भव्य आगाज: महाराष्ट्र सदन में गणपति बप्पा की आराधना और सांस्कृतिक धूम

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली आज गणेशोत्सव के उल्लास से सराबोर हो गई। महाराष्ट्र सदन सहित दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गणेशोत्सव मंडलों में ढोल-नगाड़ों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने महाराष्ट्र सदन में भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा कर उत्सव का उद्घाटन किया। इस वर्ष गणेशोत्सव को महाराष्ट्र में राजकीय उत्सव का दर्जा मिलने से दिल्ली के मराठी समुदाय में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अगले दस दिनों तक भक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मराठी परंपराओं का रंग दिल्ली को अपने आगोश में लेगा। महाराष्ट्र सदन में शोभायात्रा और भव्य स्वागत के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी और बिक्री स्टॉल लगाए गए, जिनमें मराठी हस्तशिल्प और परंपराओं का प्रदर्शन किया गया। डॉ. शिंदे ने कहा कि यह उत्सव न केवल मराठी समुदाय को जोड़ता है, बल्कि दिल्ली के अन्य समुदायों को भी मराठी संस्कृति से परिचित कराता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मराठी लोक नृत्य, नाटक, संगीत, कीर्तन, भजन संध्या और ढोल वादन की प्रस्तुतियाँ होंगी। दिल्ली और एनसीआर के गणेशोत्सव मंडलों ने भी इसी उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments