Monday, April 6, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशसफीपुर में मीनान किड्स संस्थान का हुआ भव्य उद्घाटन, शिक्षा को लेकर...

सफीपुर में मीनान किड्स संस्थान का हुआ भव्य उद्घाटन, शिक्षा को लेकर दिए गए प्रेरक संदेश

भूपेंद्र सिंह/ उन्नाव, उत्तर प्रदेश। क़स्बे के मोहल्ला पीरजादगान स्थित मीनान किड्स शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित भव्य समारोह में किड्स हाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम शिवेंद्र वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों और अभिभावकों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि एसडीएम शिवेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जो छात्र शिक्षा ग्रहण करने में आगे रहते हैं, वही भविष्य में समाज की प्रथम कतार में अपना स्थान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि लगन और मेहनत से प्राप्त की गई शिक्षा व्यक्ति को उच्च पदों तक पहुंचाकर परिवार और समाज की सेवा का अवसर देती है।कार्यक्रम में मौजूद आईपीएस संचित शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि योग्य शिक्षक और सुदृढ़ शिक्षण व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के बच्चों को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने इंटरनेट के सकारात्मक उपयोग पर बल देते हुए कहा कि प्रारंभिक स्तर से ही बच्चों को सामान्य ज्ञान और एकाग्रता के साथ पढ़ाई की आदत डालनी चाहिए। मखदूम शाह सफ़ी के सज्जादानशी नवाजिश एवं अफजाल मोहम्मद फारूकी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अफजाल फारूकी ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने से पहले बच्चों की नींव मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। विधायक बम्बा लाल दिवाकर ने कार्यक्रम के दौरान परिसर में लगी विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई सहित अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन गिरजेश तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मीनाई दरगाह लखनऊ के सज्जादानशी राशिद मीनाई, बेनहर इंटर कॉलेज के प्रबंधक फैज अल्वी, प्रधानाचार्य मधुबाला मिश्रा, शिक्षिका आलिया बेगम, अकबर सफवी, सजल गुप्ता, मानसी कुशवाहा, अदीबा, शिफा, फाजित शेखानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों और प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments