Saturday, August 16, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedअंबरनाथ में कजरी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन सम्पन्न

अंबरनाथ में कजरी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन सम्पन्न

अंबरनाथ। महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कजरी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन अंबरनाथ पूर्व स्थित जेपी रीजेंसी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के सम्मानित व्यक्तियों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख अतिथियों में शिवसेना नगरसेवक उमेश गुंजाल, विधायक डॉ. बालाजी किनीकर, युवासेना अध्यक्ष निशान पाटिल, समाजसेवी अजीत चौबे, बबलू सिंह, राजेश मिश्रा, कथा वाचक पंडित निलेश महाराज, दिलीप पांडे, डी.पी. सिंह, कपिल उपाध्याय, दुर्गेश यादव, डॉ. परविंदर पांडेय, शेषमणि शुक्ला, श्रीकांत मिश्रा, त्रिभुवन सिंह, अभिषेक राव, अक्षय कुशवाहा, वशिष्ठ मिश्रा, संजय पंडिता, शैलेन्द्र शुक्ला, मनोज कुमार राठौड़, एडवोकेट अरविंद तिवारी, बालेंद्र त्रिपाठी, रामभजन तिवारी, नीरज पांडेय, दिवाकर पांडेय, दिलीप ओझा, राधा सिंह एवं विनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस शामिल हुआ। इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग, किताबें, पेन एवं पेंसिल वितरित किए गए। वहीं, महिलाओं के लिए मेहंदी कोन का वितरण किया गया, जिससे महिलाओं में विशेष उत्साह का वातावरण बना। कार्यक्रम में उत्तर भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में प्रचलित पारंपरिक कजरी गायन की प्रस्तुति दी गई। कजरी, लोकगीत परंपरा का अहम हिस्सा है, जिसमें महिलाएं अपने पति के प्रति प्रेम को गीत-संगीत के माध्यम से व्यक्त करती हैं। अंबरनाथ में आयोजित इस महोत्सव में भी वही सांस्कृतिक झलक दिखाई दी, जब सजी-धजी महिलाओं ने भावविभोर कर देने वाली कजरी प्रस्तुतियाँ दीं। उपस्थित जनमानस इस लोकसंस्कृति से जुड़कर आनंदित हुआ और आयोजन एक उत्सव का रूप ले गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए सामाजिक एकता और लोक परंपराओं का संरक्षण एवं प्रसार करना रहा, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने सराहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments