Saturday, April 19, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedमीरा-भाईंदर शहर में "घर घर संविधान" अभियान की शुरुआत

मीरा-भाईंदर शहर में “घर घर संविधान” अभियान की शुरुआत

ठाणे। भारतीय संविधान के अमृत महोत्सव 2024-25 के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा “घर घर संविधान” अभियान लागू करने के निर्देश पर मीरा-भाईंदर महानगरपाल‍िका के आयुक्त तथा प्रशासक राधाब‍िनोद शर्मा के मार्गदर्शन में गुरुवार,17 अप्रैल 2025 को मीरा-भाईंदर के उत्तन चौक से चिमाजी अप्पा स्मारक परिसर तक शालेय विद्यार्थियों के साथ “हैरिटेज वॉक” का आयोजन किया गया। यह अभियान भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 से 21 अप्रैल 2025 तक मनाए जाने वाले संविधान सप्ताह का हिस्सा है। बुधवार, 16 अप्रैल 2025 को शुरू हुए इस हेरिटेज वॉक में विद्यार्थियों को घोडबंदर किले का दौरा कराया गया, जहाँ उनके शिक्षक ने किले के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डाला। आज आयोजित हेरिटेज वॉक में चिमाजी अप्पा स्मारक और अन्य ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में, उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक रूप से वाचन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के मूल्यों और देश, राज्य, तथा शहर के ऐतिहासिक गौरव को आगामी पीढ़ी के सामने पेश करना है। “घर घर संविधान” अभियान के तहत नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त(मु) श्रीमती कल्पिता पिंपलें, उत्तन सागरी पुलिस चौकी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिवाजी नाइक, मनपा के सहायक आयुक्त, पुलिस उपनिरीक्षक विजय सावंत, उद्यान शिक्षक, तथा अन्य सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे। अभियान के अगले चरण के अंतर्गत, 21 अप्रैल 2025 को माशा का पाड़ा, काशिगांव में एडिवासी पाड़े में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो “घर घर संविधान” अभियान की निरंतरता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments