Saturday, June 21, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedराजकीय सम्मान के साथ पूर्व सीएम मनोहर जोशी का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व सीएम मनोहर जोशी का अंतिम संस्कार

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी को बुधवार को हार्ट अटैक आया था। तब से वे आईसीयू में भर्ती थे। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने एक टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जोशी 1967 में पॉलिटिक्स में आए। वे 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे।
मनोहर जोशी कई महीनों से थे अस्वस्थ
मनोहर जोशी का स्वास्थ्य पिछले साल मई से ही खराब चल रहा था. उस समय उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। इसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया था, जहां उनका इलाज किया गया था। चूंकि डॉक्टरों को ठीक होने की बहुत कम उम्मीद दिखाई दे रही थी इसलिए उन्हें अपने शिवाजी पार्क स्थित घर में वापस जाने के लिए कहा गया था, जहां उनकी देखभाल की जा रही थी। मनोहर जोशी 2 दिसंबर को 86 साल के हो गए थे। उन्हें दादर स्थित उनके कार्यालय लाया गया था, जहां उनके समर्थकों ने उनका जन्मदिन मनाया था। उनके निधन के बाद समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनोहर जोशी के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments