Monday, August 11, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedनौकरी न मिलने से परेशान 26 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

नौकरी न मिलने से परेशान 26 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

नवी मुंबई। नवी मुंबई के कोपरखैरणे सेक्टर 5 में एक 26 वर्षीय महिला, अश्विनी मोरे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद उपयुक्त रोजगार न मिलने से वह लंबे समय से अवसाद में थी। अश्विनी, मथाडी मज़दूर राजू मोरे की बेटी थीं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई पूरी कराई, और वह परिवार का सहारा बनने के लिए सक्रिय रूप से नौकरी की तलाश कर रही थीं। लेकिन लगातार असफलताओं ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया। शुक्रवार को उन्होंने अपने घर में यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर कोपरखैरणे पुलिस और स्थानीय टीम ने उन्हें वाशी के फर्स्ट रेफरल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने रात लगभग 8 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जाँच में आत्महत्या का कारण रोजगार न मिल पाना और लंबे समय से चला आ रहा अवसाद बताया गया है। कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक औदुम्बर पाटिल ने पुष्टि की कि महिला अविवाहित थी और पिछले छह महीनों से अवसाद से जूझ रही थी। आगे की जाँच पुलिस उप-निरीक्षक एम.डी.वरुडे के मार्गदर्शन में जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments