Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedनागपुर में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा की...

नागपुर में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत

नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में नागपुर शहर के वंचित और उपेक्षित नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहतदायक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। सॅनोफी इंडिया लिमिटेड, नागपुर महानगरपालिका और पिरामल स्वास्थ्य प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान (PSMRI) के बीच त्रिपक्षीय समझौते के तहत दो मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (MMUs) को कार्यान्वित किया गया है। यह पहल सॅनोफी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इस स्वास्थ्य उपक्रम का उद्देश्य नागपुर के लगभग दो लाख नागरिकों- विशेषकर 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग- को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। यह सेवा मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मुख कैंसर जैसी गंभीर लेकिन समय रहते पहचानी जा सकने वाली गैर-संक्रामक बीमारियों की जांच, प्रारंभिक उपचार एवं आवश्यकतानुसार आगे की चिकित्सा व्यवस्था के लिए रेफरल प्रदान करती है। मोबाइल यूनिट्स नागपुर के आज़ाद कॉलोनी, बड़ा ताज, बीडी पेठ, बिनाकी, छोटा जात, धंतेश्वरी नगर, धरमपेठ, डॉ.आंबेडकर नगर, एकात्मता नगर, गिट्टीखदान, गोपाल नगर, जैताला, जयंती नगर, महात्मा फुले चौक, नंदनवन, पांचपोली जैसे इलाकों में नियमित रूप से सेवाएं दे रही हैं। इसके माध्यम से न केवल रोगों की पहचान और उपचार हो रहा है, बल्कि नागरिकों को स्वास्थ्य जागरूकता, जीवनशैली में सुधार और नशामुक्ति पर परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है। यह पहल महाराष्ट्र सरकार के ‘सबके लिए स्वास्थ्य’ लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नागपुर महानगरपालिका के सहयोग से इसे प्रभावी ढंग से लागू किया गया है, और भविष्य में इसका विस्तार अन्य शहरी क्षेत्रों में करने की योजना भी बनाई जा रही है। यह योजना न केवल एक चिकित्सकीय सहायता है, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के प्रति सरकार, निजी क्षेत्र और स्वैच्छिक संस्थाओं की सामूहिक जवाबदेही का परिचायक भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments