Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 10 माह के...

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 10 माह के बेटे को छोड़ गया पीछे

झांसी, उत्तर प्रदेश। बंगरा कस्बे में सोमवार को 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, बंगरा निवासी नीरज पुत्र मूलचंद कुशवाहा ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला जब उसके चाचा का लड़का कमरे में पहुंचा और आनन-फानन में फंदा काटकर नीरज को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नीरज की शादी दो साल पहले निमोनी गांव में हुई थी और उसका 10 माह का एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक, उसने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सूचना मिलते ही उल्दन थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील, चौकी प्रभारी बंगरा रणविजय बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबल रोहित पाठक और धनीराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments