
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मुंबई भाजपा वरली कोलीवाड़ा मंडल एवं उमंग चाइल्ड ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में माणिक धर्मा पाटिल जमात ट्रस्ट, वरली कोलीवाड़ा में पाँच दिवसीय आरोग्य शिविर का समापन आज संपन्न हुआ। यह शिविर वरली मंडल संयोजक दीपक सावंत के नेतृत्व में विशेष रूप से 30 वर्ष से 65 वर्ष तक की महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था। शिविर में हीमोग्लोबिन, विटामिन डी-3, मधुमेह, थायरॉइड और ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों की मुफ्त जाँच की गई। इस दौरान लगभग 1500 से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में भाग लेने वाली प्रत्येक महिला को एक हाईजेनिक सुरक्षा किट भी प्रदान की गई। रविवार को (अंतिम दिन) कार्यक्रम में मुंबई उपाध्यक्ष एवं सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोलीवाड़ा मंडल अध्यक्ष स्वपनिल जगदाळे, महामंत्री विनोद राय, प्रशांत कोळी, मंडल ज्येष्ठ उपाध्यक्ष बालगोविंद तिवारी, गणेश शेलार, आर. डी. सोनकर, सचिव प्राप्ती ब्रिजे, श्रीकांत, राधेश्याम यादव, गणेश भिकुले, मधुरानी जैसवाल सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।