Saturday, February 7, 2026
Google search engine
Homeutilityजनपद झांसी में जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित

जनपद झांसी में जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित

देवेश प्रताप सिंह राठौर
झांसी, उत्तर प्रदेश।
जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार, 19 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने की। बैठक में जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनगणना-2027 का संपूर्ण कार्य पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए मोबाइल ऐप और पोर्टल का उपयोग किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटिहीन हो सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को तकनीकी रूप से सतर्क रहने, समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने और डिजिटल प्रक्रियाओं को गंभीरता से अपनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 के मध्य संपन्न कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए जनगणना कार्य में तैनात किए जाने वाले मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की सूची पहले से ही डिजिटल रूप में संधारित करने के निर्देश दिए गए, ताकि जनगणना के सीएमएमएस पोर्टल पर अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटाबेस समय पर और सुगमता से अपलोड किया जा सके। उन्होंने बताया कि जनपद में जनगणना कार्य के लिए 3 मास्टर ट्रेनर एवं 72 फील्ड ट्रेनर कार्य करेंगे, जो आगे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। बैठक का संचालन एवं समन्वय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री वरुण कुमार पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय की टीम से मंडल प्रभारी एवं सहायक निदेशक श्री मनोज कुमार मौर्य तथा सह जिला प्रभारी श्रीमती पूजा पाल द्वारा जनगणना-2027 से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति दी गई और प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। बैठक में नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सहित सभी नामित चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments