Monday, April 13, 2026
Google search engine
HomeCrimeप्रतिबंधित तंबाकू पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई: 16 लोग गिरफ्तार

प्रतिबंधित तंबाकू पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई: 16 लोग गिरफ्तार

मुंबई। बृहन्मुंबई में खाद्य एवं औषध प्रशासन (एफडीए) ने प्रतिबंधित तंबाकू और संबंधित उत्पादों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई 1 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न इलाकों में की गई, जिसमें कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की गई। प्रशासन को प्राप्त गोपनीय जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला, सुगंधित तंबाकू, खैनी और मावा जैसे उत्पादों का अवैध भंडारण और बिक्री पकड़ी गई। छापेमारी के दौरान कुल 13,69,293 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त किया गया।
इस पूरे अभियान के तहत संबंधित पुलिस स्टेशनों में कुल 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मुंबई के मालाड, कुर्ला, सांताक्रूज, भांडुप, धारावी, मुलुंड, नालासोपारा और बोरीवली सहित कई क्षेत्रों में की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में लागू खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और महाराष्ट्र सरकार द्वारा 16 जुलाई 2025 से लागू प्रतिबंध के तहत की गई है। इस अभियान को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों का उत्पादन, भंडारण या बिक्री होती दिखाई दे, तो इसकी जानकारी टोल फ्री नंबर 1800-222-365 पर दें। साथ ही लोगों से ऐसे हानिकारक उत्पादों के सेवन से दूर रहने का आग्रह भी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments