Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedएलिवेटेड ट्रैक पर फंसी मोनोरेल, क्रेन से निकाले गए यात्री

एलिवेटेड ट्रैक पर फंसी मोनोरेल, क्रेन से निकाले गए यात्री

मुंबई। भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार थाम दी है। हालात इतने बिगड़ गए कि बिजली आपूर्ति ठप होने से मुंबई मोनोरेल भी बीच रास्ते में अटक गई। मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशन के बीच एलिवेटेड ट्रैक पर खड़ी मोनोरेल में यात्री घंटों तक बिना एसी फंसे रहे। बाद में क्रेन की मदद से यात्रियों को निकाला गया। महाराष्ट्र मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बताया कि मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मोनोरेल रुक गई। संचालन और मेंटिनेंस टीम मौके पर पहुंचकर समस्या दूर करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल वडाला और चेंबूर के बीच सेवा जारी है और जल्द ही संचालन पूरी तरह बहाल किया जाएगा। निगम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौके पर पहुंचे बीएमसी के एडिश्नल म्युनिसिपल कमिश्नर अमित सैनी ने बताया कि अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच तकनीकी कारणों से मोनोरेल फंस गई है। एमएमआरडीए, पुलिस, अग्निशमन विभाग और नगर निगम की टीमें यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा और इस घटना की पूरी जांच होगी।
महाराष्ट्र में बारिश से बिगड़े हालात, 14 लोगों की मौत
इधर, महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। नांदेड़ में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य जगहों पर अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों ने जान गंवा दी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं और लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बारिश के चलते रेलवे सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। ट्रैक पर पानी भरने से मध्य रेलवे ने सात जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों का मार्ग बदलना पड़ा है। राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments