Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
HomeCrimeमुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सहार पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें नेपाल के 29 वर्षीय कृष्ण मर्पन तमांग और बांग्लादेश के 67 वर्षीय निरंजन नाथ सुबल चंद्रनाथ शामिल हैं। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने कोलकाता में जाली दस्तावेज़ों के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। चंद्रनाथ मस्कट (ओमान) से लौट रहे थे, वहीं तमांग विदेश जाने की उड़ान के लिए चेक-इन करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने पासपोर्ट एजेंट को करीब 5 लाख रुपये चुकाए थे। पुलिस अब इस फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क के पीछे के एजेंटों और गिरोह की पहचान कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले कुवैत और हांगकांग के पासपोर्ट पर इस नकली योजना का परीक्षण कर चुके थे। इसके अलावा एक अन्य मामले में बांग्लादेशी नागरिक जुमो शेख (34) को भी पकड़ा गया। उसने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर अशोक चौधरी नाम से भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था। ढाका जाने की कोशिश के दौरान उसे भी मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। यह मामला सिर्फ फर्जी दस्तावेज़ों का नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय फर्जी पासपोर्ट गिरोह का संकेत देता है। पुलिस की जांच आगे और बड़े खुलासे कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments