Monday, April 6, 2026
Google search engine
HomeCrimeब्लैकमेल की शिकायत करने पहुँचा बुजुर्ग खुद पहुँचा सलाखों के पीछे, लैपटॉप...

ब्लैकमेल की शिकायत करने पहुँचा बुजुर्ग खुद पहुँचा सलाखों के पीछे, लैपटॉप से खुले 121 अश्लील वीडियो के राज!

मुंबई/नासिक (इंद्र यादव)। नासिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को ब्लैकमेलिंग का शिकार बताने वाला एक बुजुर्ग अब गंभीर यौन शोषण के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले ने पुलिस और समाज दोनों को हैरान कर दिया है। मामले की शुरुआत तब हुई जब रवींद्र गणपत एरंडे नामक व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोग उनकी निजी तस्वीरों के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं और पैसे की मांग कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टैबलेट चोरी और ब्लैकमेलिंग के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जांच के दौरान कहानी ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। जब पुलिस ने आरोपियों से बरामद लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की, तो उसमें 121 आपत्तिजनक वीडियो मिले। इन वीडियो में कथित रूप से वही बुजुर्ग विभिन्न महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आया। जांच में यह भी सामने आया कि कई महिलाएं इस मामले में पीड़ित हो सकती हैं। वीडियो सामने आने के बाद कुछ महिलाओं ने आगे आकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं और बुजुर्ग पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। सबूतों के आधार पर पुलिस ने रवींद्र एरंडे को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस तरह की घटनाएं और भी महिलाओं के साथ हुई हैं। फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच के साथ-साथ संभावित अन्य पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। यह मामला एक बार फिर यह संकेत देता है कि साइबर और डिजिटल अपराधों

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments