Sunday, April 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में नशा मुक्ति अभियान का समापन, ग्रामीणों और छात्रों को किया...

उन्नाव में नशा मुक्ति अभियान का समापन, ग्रामीणों और छात्रों को किया जागरूक

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू से आई एचडी एलसीडी टीवी वैन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का शनिवार को समापन हुआ। अभियान के अंतिम दिन क्षेत्र के करीब एक दर्जन शिक्षण संस्थानों और गांवों में मद्यपान एवं धूम्रपान के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान दर्जनों लोगों ने नशा छोड़ने का संकल्प भी लिया। यह अभियान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार चलाया गया। एचडी एलसीडी टीवी वैन के माध्यम से उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतनगर सहित मदार नगर, खैरुद्दीनपुर, फरीदपुर कट्टर और उमरिया भगवंतपुर गांवों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान बीके सरला बहन और बीके पंकज ने उपस्थित ग्रामीणों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए राजयोग के माध्यम से शराब, बीड़ी और सिगरेट जैसी आदतों को छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि इसका प्रभाव परिवार और बच्चों के भविष्य पर भी पड़ता है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियां भी इससे प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर पालन-पोषण, शिक्षा और संस्कारों के लिए नशामुक्त जीवन अपनाना आवश्यक है। साथ ही नजदीकी ब्रह्माकुमारी केंद्र पर जाकर राजयोग का ज्ञान प्राप्त करने और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान बीके महेश फौजी और गोपी रस्तोगी ने उपस्थित लोगों को राजयोग से संबंधित साहित्य भी वितरित किया। आयोजकों ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विश्व के लगभग 150 देशों में राजयोग केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां निःशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जाता है। अभियान के समापन के साथ ही आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से क्षेत्र में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments