Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedडॉ. सोनिया सेठी ने संभाला बेस्ट उपक्रम के महाव्यवस्थापक का पदभार

डॉ. सोनिया सेठी ने संभाला बेस्ट उपक्रम के महाव्यवस्थापक का पदभार

बी बी माणिक
मुंबई।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सोनिया सेठी ने 27 सितम्बर 2025 को मुंबई के बेस्ट उपक्रम के महाव्यवस्थापक पद का कार्यभार संभाल लिया है। डॉ. सेटी महाराष्ट्र कैडर 1994 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र और सार्वजनिक नीति में अध्ययन किया है तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने सिंधुदुर्ग की जिलाधिकारी, एमएसआरडीसी, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (एमजेपी) और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) जैसी संस्थाओं में महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। विशेष बात यह है कि बेस्ट उपक्रम का कार्यभार संभालने वाली डॉ. सोनिया सेठी महाराष्ट्र की पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं। वे भारत सरकार में सांस्कृतिक मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर भी काम कर चुकी हैं। उनके कार्यकाल के दौरान बांद्रा-वर्ली सी लिंक परियोजना को कार्यान्वित किया गया था, वहीं मुंबई मेट्रो नेटवर्क के 315 किमी लंबे प्रोजेक्ट की दिशा तय करने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अतिरिक्त मुख्य सचिव (आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास) रहते हुए उन्होंने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का आधुनिकीकरण और जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन संस्थाओं को मज़बूत करने का कार्य किया। परिवहन और शहरी बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में डॉ. सोनिया सेठी का व्यापक अनुभव रहा है। महाराष्ट्र सरकार और भारत सरकार के साथ उनके काम का अनुभव अब बेस्ट उपक्रम के लिए भी निश्चित रूप से लाभकारी साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments