Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने एजेंसियों की लचर कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी ने एजेंसियों की लचर कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

झाँसी, उत्तर प्रदेश। झाँसी जिले में जल जीवन मिशन और पेयजल आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने एजेंसियों की धीमी कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएस इंटरप्राइजेज को 16 गाँवों में 25 अप्रैल तक 100% जलापूर्ति करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया। साथ ही गुलारा, बचावली, टेहरका और कुरैछा में प्राथमिकता से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जहाँ पाइपलाइन डाली जा चुकी है, वहाँ तत्काल जलापूर्ति शुरू होनी चाहिए। इसके अलावा, 613 गाँवों में क्षतिग्रस्त 1658 किमी सड़कों में से 1540 किमी की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 118 किमी सड़क जल्द से जल्द ठीक करने के आदेश दिए गए। 07 अप्रैल तक झाँसी नगर में जल आपूर्ति चालू करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जलापूर्ति की लगातार टेस्टिंग की जाए, ताकि किसी भी समस्या को तुरंत ठीक किया जा सके। इस दौरान झाँसी पेयजल पुनर्गठन योजना फेस-2 की समीक्षा भी की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम रणविजय सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments