
ठाणे। श्रावण मास के पावन अवसर पर दिवा परिसर भक्ति में डूबा हुआ है, जहां शिव सेवा श्रावण मास परायण मंडल की ओर से एक माह तक चलने वाले मास पारायण रामायण पाठ का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष सचिन चौबे ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक हर शाम 7 से 10 बजे तक चलेगा, जिसमें दिवा के अलग-अलग घरों में प्रतिदिन विश्राम किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोमवार को चौथा विश्राम लक्ष्मीकांत त्रिवेदी के निवास स्थान पर भव्य रूप से संपन्न हुआ। आरती और रामायण पाठ के बाद सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का आनंद लिया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत त्रिवेदी ने मंडल अध्यक्ष सचिन चौबे का श्री बागेश्वर धाम की माला पहनाकर स्वागत किया। रामायण की चौपाइयों की मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित जनमानस मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम में एडवोकेट बिपिन कुमार दुबे, गायक मानस राहुल दुबे, विनोद पांडे, दरोगा तिवारी, राज सिंह सांवरा, कृष्णा गौड़, संतोष उपाध्याय, गिरजा शंकर गुप्ता, बाबू पाठक, सुजल पांडेय, अमित शुक्ला, अंशुल चौबे, अरुण मिश्रा, गुलाब तिवारी, गुड्डू दुबे, जयदेव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस धार्मिक माहौल को एक अनूठी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का उदाहरण बना दिया।




