Friday, March 27, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraरामनवमी पर सावनेर में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 40 हजार रोजगार सृजन...

रामनवमी पर सावनेर में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 40 हजार रोजगार सृजन का दावा

नागपुर। महाराष्ट्र के सावनेर क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई। गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मुख्य सड़क सौंदर्यीकरण और मौनीबाबा आश्रम निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कोल गैसीफिकेशन और खाद (फर्टिलाइज़र) के दो बड़े प्रकल्प स्थापित किए जाएंगे, जिससे लगभग 40 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से सावनेर क्षेत्र को “सुजलाम-सुफलाम” बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच भारत विश्व शांति का संदेश देता है, और सावनेर में आयोजित विश्व महाआरती इसका प्रतीक है।
महाआरती कार्यक्रम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
रामनवमी के अवसर पर सावनेर नगर परिषद मैदान में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किए जाने की आधिकारिक घोषणा भी की गई।विकास कार्यों पर करोड़ों का निवेश
सावनेर मुख्य सड़क के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्रीय सड़क निधि से 26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि मौनीबाबा आश्रम के निर्माण और सौंदर्यीकरण पर लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस मौके पर चंद्रशेखर बावनकुळे, आशीष जयस्वाल, डॉ. आशीष देशमुख और रणजीत देशमुख सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में समानता और नैतिक मूल्यों का पालन ही सच्चे विकास की नींव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments