
मुंबई। दीपिका पादुकोण आज भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरस्टार मानी जाती हैं। उनकी फिल्मों की लंबी फेहरिस्त उनके करियर की सफलता और ग्लोबल अपील की गवाही देती है। लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्मों और हज़ार-हज़ार करोड़ की कमाई के साथ दीपिका ने साबित कर दिया है कि वह भारतीय सिनेमा का ग्लोबल चेहरा बन चुकी हैं। मनोरंजन जगत में उनके योगदान ने उन्हें एक बदलाव लाने वाली पर्सनेलिटी के रूप में स्थापित किया है। ऑन-स्क्रीन सफलता के साथ-साथ फैशन और लग्ज़री की दुनिया में भी उन्होंने भारत को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कई ग्लोबल ब्रांड्स के लिए भारत के दरवाज़े खोले हैं और आज दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल नामों की ब्रांड एंबेसडर हैं। 2022 में दीपिका पादुकोण ने इतिहास रचा जब उन्हें लुई वीटॉन और कार्टियर जैसे ग्लोबल लग्ज़री फैशन हाउसेस ने साइन किया। वह देश की पहली भारतीय बनीं जिन्हें इन प्रतिष्ठित ब्रांड्स ने अपने साथ जोड़ा। अब, उन्होंने अपने इस अनोखे सफर में एक और उपलब्धि हासिल की है। दीपिका को 2025 LVMH प्राइज फाइनल के लिए लुई वीटॉन की एंबेसडर और ज्यूरी मेंबर के रूप में चुना गया है। इससे पहले, 2024 में हॉलीवुड स्टार नैटली पोर्टमैन इस प्राइज की स्पेशल ज्यूरी में शामिल हुई थीं।ब्रांड ने इस ऐलान के साथ कहा- दीपिका पादुकोण फॉर लुई वीटॉन: 2025 LVMH प्राइज ज्यूरी मेंबर – हमें खुशी है कि आइकॉनिक दीपिका पादुकोण इस साल के LVMH प्राइज़ फाइनल की ज्यूरी मेंबर के रूप में शामिल हुई हैं। अपनी दीवाना कर देने वाली परफॉर्मेंस और ग्लोबल प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली दीपिका दुनिया भर के दर्शकों को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रेरित करती हैं। फिल्मी मोर्चे पर भी दीपिका व्यस्त हैं। वह डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म AA22XA6 में नजर आएंगी, जिसमें उनके अपोज़िट अल्लू अर्जुन होंगे। इसके अलावा, उनकी ब्लॉकबस्टर हिट कल्कि 2898 AD का सीक्वल भी आने वाला है, जिसमें वह प्रभास के साथ दिखेंगी। फैंस उनके सिल्वर स्क्रीन के करिश्मे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वह फैशन और लग्ज़री की दुनिया में भी भारत का परचम लहरा रही हैं।