Tuesday, July 22, 2025
Google search engine
HomeUncategorized62 वर्षीय महिला से साइबर जालसाजों ने हड़पे 7.88 करोड़ रुपये

62 वर्षीय महिला से साइबर जालसाजों ने हड़पे 7.88 करोड़ रुपये

मुंबई। मुंबई में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बांद्रा इलाके की 62 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला से ठगों ने करीब 7.88 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। यह पूरा घटनाक्रम व्हाट्सएप पर शुरू हुए एक मैसेज से शुरू हुआ, जहां खुद को एक प्रतिष्ठित वित्तीय कंपनी का कर्मचारी बताने वाले एक अजनबी ने महिला को शेयर बाजार में निवेश कर बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। महिला को पहले एक और व्हाट्सएप नंबर से जोड़ा गया, जिसने खुद को “सीनियर ऑफिसर” बताया और एक “आधिकारिक वेबसाइट लिंक” भेजा। धीरे-धीरे उसे एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया जहाँ अन्य सदस्य भी निवेश और मुनाफे की बातें करते दिख रहे थे। पूरी टीम बेहद पेशेवर नजर आ रही थी, जिससे महिला को भरोसा हो गया। आश्वस्त होकर उसने धीरे-धीरे अलग-अलग बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब उसने निवेश से मिले लाभ को निकालना चाहा, तो उससे 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क की मांग की गई। यहीं से उसे संदेह हुआ कि वह एक साइबर ठगी का शिकार हो चुकी है। सच्चाई का अंदाज़ा लगते ही महिला ने तत्परता दिखाते हुए राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, मुंबई साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments