
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिल्हे के मीरा भाईदर-वसई विरार पोलिस आयुक्तालय के मीरा रोड ईस्ट के काशीगांव पोलीस स्टेशन की हद में घोड़बंदर रोड,वर्सोवा गांव के पास एक महिला एजेंट माइनर ओर मेजर लडकीयों के फोटो ग्राहकों को भेजकर जिस्मफरोशी का कारोबार चला रही हे यह गुप्त सूचना मुंबई के एनजीओ से मिली थी। महिला अत्याचार प्रतिबंधक/विशेष बालकांचे संरक्षण व काळजी कक्ष मि.भा.व.वि की सीनीयर पीआई शीतल मुंढे मैडम (क्राइम ब्रांच)और उनकी टीम ने बोगस ग्राहक ओर पंच को भेजकर छापा मारकर एक महिला एजेंट को हिरासत में लेकर दो पीडीत लडकीयो (16,21 साल) को देहव्यापार के दलदल से रेस्क्यू किया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ़्तार महिला एजेंट ने वेश्यावृत्ति का गैरकानूनी नेटवर्क कैसे तैयार किया। महिला एजेंट ने माइनर लडकी को किसी ग्राहक के साथ लॉजिंग बॉडिंग या ऑर्केस्ट्रा बार में तो नहीं भेजा प्रारंभिक जांच से संकेत मिल रहे हैं कि यह मामला किसी बड़े जिस्मफरोशी के रैकेट से जुड़ा हो सकता है। महीला एजेंट ग्राहकों को ऑर्केस्ट्रा बार में काम करने वाली लडकीयो के फोटों भेजकर देहव्यापार का कारोबार चला रही थी, ओर इस गिरफ्तार महीला आरोपी का कोई ओर साथीदार तो नहीं हे इसकी भी जांच पड़ताल क्राइम ब्रांच की टिम कर रही हे। सीनीयर पीआई शीतल मुंढे मैडम और उनकी टीम मानव तस्करी और देहव्यापार जैसे घिनौने अपराधों के खिलाफ सख्त संदेश देती है। सीनीयर पीआई शीतल मुंढे और उनकी टीम ने गिरफ्तार एक महिला एजेंट के उपर बीएनएस, पोक्सो ओर पीटा एक्ट कायदा के तहत कानूनी कारवाई करके 2 पीडीत लडकीयो (16,21 साल)को महिला सुधारगृह में भेजने की कानूनी प्रकिया कर रही हे। इस तरह माइनर लडकी से जिस्मफरोशी का कारोबार कराने वाली महीला आरोपी के उपर बीएनएस, पोक्सो ओर पिटा एक्ट के तहत कानूनी कारवाई एमबीवीवी पोलीस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों, क्राइम ब्रांच डीसीपी संदीप डोईफोडे सर, एसीपी मदन बल्लाल सर के मार्गदर्शन में महिला अत्याचार प्रतिबंधक/ विशेष बालकाचे संरक्षण व कालाजी कक्ष मीरा भाईदर-वसई विरार की सीनियर पीआई शीतल मुंडे मेडम, पीएसआई प्रकाश तुपलोंडे सर, पीएसआई संदीप शिंदे सर, एएसआई राजाराम आसवाले, महिला पोलीस एएसआई देशमुख मेडम, एचसी निशिगंधा मांजरेकर, शीतल जाधव, पीसी ललित पाटील ओर क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से की। आगे की कारवाई काशीगांव पोलिस स्टेशन की टीम कर रही हे।




