Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमीरा-भायंदर में अवैध छतों और ठेलों पर कार्रवाई, स्कूलों के पास तंबाकू...

मीरा-भायंदर में अवैध छतों और ठेलों पर कार्रवाई, स्कूलों के पास तंबाकू बिक्री पर रोक

मीरा-भायंदर। मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को भायंदर पश्चिम स्टेशन रोड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। इस दौरान स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू और गुटखा बेचने वाले 9 अवैध छतों और ठेलों को ध्वस्त किया गया। महानगरपालिका के अतिक्रमण उन्मूलन विभाग ने जेसीबी मशीनरी की मदद से अनधिकृत निर्माणों को हटाकर क्षेत्र को पूरी तरह साफ कराया। बताया गया कि पिछले कुछ हफ्तों से मीरा-भायंदर क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसका उद्देश्य फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कर नागरिकों को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद ए. शर्मा के निर्देशानुसार अतिरिक्त आयुक्त संभाजी पानपट्टे और उपायुक्त (अतिक्रमण विभाग) कल्पिता पिंपले के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी वार्ड अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में अनधिकृत फेरीवालों, गैरेज, होर्डिंग्स और झोपड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। वार्ड समिति क्रमांक 02 के अंतर्गत हुई इस कार्रवाई में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल भी मौजूद रहे। मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने कहा है कि शहर में अनुशासित नगरीय व्यवस्था और नागरिकों की सुविधा के लिए इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में और भी व्यापक स्तर पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments