
मुंबई। विश्वप्रसिद्ध व्यंग्यचित्रकार एवं हिंदूहृदयसम्राट, शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की जयंती के अवसर पर रविवार को “मेरी मुंबई” विषय पर आधारित महापौर आयोजित बाल चित्रकला प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मुंबई के 51 स्थानों पर उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए महापौर रितू तावड़े ने घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर स्थित आचार्य अत्रे मैदान मैदान का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं ब्रश हाथ में लेकर कैनवास पर चित्र बनाते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। माटुंगा स्थित पाँच उद्यान में शिक्षा समिति की अध्यक्षा राजेश्री शिरवडकर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता की सराहना की। ग्रांट रोड (पश्चिम) के अगस्त क्रांति मैदान में महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी ने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण किया। वहीं बांद्रा क्षेत्र के एमआईजी क्रिकेट क्लब में अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पूर्व उपनगर) अविनाश ढाकणे ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपायुक्त (शिक्षा) डॉ. प्राची जांभेकर, सहायक आयुक्त गजानन बेल्लाळे तथा सहायक आयुक्त मनीष वळंजू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




