Friday, April 18, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedतीर्थंकर भगवान महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी शुभकामनाएँ, कहा –...

तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी शुभकामनाएँ, कहा – “उनका जीवन रहेगा समाज के लिए प्रेरणा”

मुंबई। तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भगवान महावीर को श्रद्धापूर्वक नमन किया और राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि यह पुण्य दिन सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, भगवान महावीर का जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनका संदेश ‘जियो और जीने दो’ केवल मानव समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीव सृष्टि के कल्याण की दिशा में एक गहन दार्शनिक दृष्टिकोण है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित पंचशील सिद्धांतों-अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का उल्लेख करते हुए कहा कि ये मूल्य आज के समाज के लिए भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस युग में थे। “ये सिद्धांत हम सभी को नैतिक आचरण, संयम और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाते हैं। भगवान महावीर जयंती जैन धर्म के अनुयायियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए आत्मचिंतन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का एक अवसर होता है। इस मौके पर राज्य भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments