Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Hometrendingप्रधान अभ्येंद्र सिंह की जनसेवा बनी मिसाल: कंबल वितरण व स्वास्थ्य शिविर...

प्रधान अभ्येंद्र सिंह की जनसेवा बनी मिसाल: कंबल वितरण व स्वास्थ्य शिविर से मिला जरूरतमंदों को सहारा


डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
उन्नाव नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत सोहरामऊ में ग्राम प्रधान अभ्येंद्र सिंह की जनसेवा एक बार फिर मिसाल बनकर सामने आई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कराया। इसके साथ ही ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कंबल पाकर लाभार्थियों ने ग्राम प्रधान अभ्येंद्र सिंह को आशीर्वाद और दुआएं दीं। आयोजन के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।कार्यक्रम में उपस्थित एक महिला ने कहा कि पैसा होना अलग बात है, लेकिन जरूरतमंदों की मदद करना बड़ी बात है। प्रधान अभ्येंद्र सिंह से ऐसे कार्य सीखने चाहिए। मैं उन्हें दिल से आशीर्वाद देती हूं कि वे आगे बढ़कर इसी तरह समाज की सेवा करते रहें।इस अवसर पर मोहन विधायक बृजेश कुमार रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, मंडल अध्यक्ष शशिकांत राजपूत, जिला प्रतिनिधि राजेंद्र द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि शिवपाल लोधी, प्रधान दीपू सिंह, पूर्व प्रधान कालीचरण तिवारी, शत्रुघ्न मिश्रा, संजय शर्मा, सोनू सिंह, मोनू सिंह, अनुज सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अर्पित मिश्रा, अभयेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अभ्येंद्र सिंह के इस जनकल्याणकारी प्रयास की खुले दिल से सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments