Sunday, March 15, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम देवेंद्र फडणवीस के हाथों छत्रपती संभाजी...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम देवेंद्र फडणवीस के हाथों छत्रपती संभाजी महाराज राज्य प्रेरणागीत पुरस्कार का वितरण

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार घोषित “छत्रपती संभाजी महाराज राज्य प्रेरणागीत पुरस्कार” का वितरण आज भव्य रूप में किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास “वर्षा” में आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय गृह व सहकार मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर द्वारा रचित ओजस्वी गीत “अनादि मी… अनंत मी…” के लिए स्वातंत्र्यवीर सावरकर प्रतिष्ठान को प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांस्कृतिक कार्य व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अ‍ॅड. आशिष शेलार, पणन व शिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल, विधायक संजय उपाध्याय, और सांस्कृतिक कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के लिए 2 लाख रूपए का चेक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों को सौंपा गया। मंत्री अ‍ॅड. आशिष शेलार ने इस अवसर पर कहा-छत्रपती संभाजी महाराज का जीवन केवल बलिदान नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता, काव्य-प्रतिभा और राष्ट्रप्रेरणा का प्रतीक है। इसलिए राज्य सरकार ने उनके नाम से यह पुरस्कार शुरू किया है। उन्होंने आगे बताया कि अनादि मी, अनंत मी…” यह गीत स्वातंत्र्यवीर सावरकर ने आत्मबल से रचा है और यही कारण है कि इसे इस पुरस्कार के लिए चुना गया। यह गीत समाज में आत्मविश्वास, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम का संचार करता है। इस कार्यक्रम में रणजित सावरकर, अशीलता राजे, स्वप्निल सावरकर, मंजिरी मराठे, अविनाश धर्माधिकारी सहित अनेक प्रतिष्ठान पदाधिकारी उपस्थित थे। छत्रपती संभाजी महाराज राज्य प्रेरणागीत पुरस्कार” अब हर वर्ष उन प्रेरणादायक गीतों को दिया जाएगा जो समाज में राष्ट्रप्रेम, साहस और आत्मबल की भावना को जागृत करते हैं। यह पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक अनोखी पहल है जो इतिहास, साहित्य और देशभक्ति को जोड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments