Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedवाराणसी स्टेशन पर 5 करोड़ की चरस बरामद

वाराणसी स्टेशन पर 5 करोड़ की चरस बरामद

वाराणसी, उत्तर प्रदेश। वाराणसी कैंट स्टेशन पर बुधवार रात करीब 8 बजे प्लेटफार्म नंबर 9 पर 19046 सूरत-ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की S5 बोगी से 5 करोड़ रुपये की चरस बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, रेल सुरक्षा बल (RPF) के निरीक्षक संदीप कुमार यादव, उपनिरीक्षक राम नरेश गुर्जर, उपनिरीक्षक राम कवर और अन्य स्टाफ के साथ गश्त पर निकले थे। प्लेटफार्म नंबर 9 पर जांच के दौरान ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की S5 बोगी में सीट नंबर 20 के नीचे एक लावारिस बैग पड़ा हुआ था, जो संदिग्ध लगा। निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने तत्काल बैग की जांच का आदेश दिया। बैग खोलने पर उसमें पीले रंग की पन्नी में लिपटे 500 ग्राम के 20 पैकेट मिले, जिनका कुल वजन 10 किलोग्राम था। जांच में मालूम पड़ा कि यह चरस है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपये है। इसकी सूचना जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हेमंत सिंह को दी गई, जिनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments