Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedचंद्रशेखर बावनकुले: भाजपा में 75 वर्ष की आयु सीमा का कोई नियम...

चंद्रशेखर बावनकुले: भाजपा में 75 वर्ष की आयु सीमा का कोई नियम नहीं, संजय राउत पीएम मोदी का कार्यकाल तय नहीं कर सकते’

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को कहा कि पार्टी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसी व्यक्ति को 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होना होगा और यह देश की जनता है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल तय करेगी। उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि मोदी ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय जाकर अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। बावनकुले ने इस बयान को “राजनीतिक स्टंट” करार दिया। बावनकुले ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, भाजपा में ऐसा कोई नियम नहीं है कि मोदी को 75 वर्ष की उम्र के बाद राजनीति से संन्यास लेना चाहिए, न ही ऐसा कोई निर्णय लिया गया है। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राउत के दावे को खारिज कर दिया था।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संविधान में भी इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 79 वर्ष की आयु तक प्रधानमंत्री रहे, जबकि मोरारजी देसाई (83) और डॉ. मनमोहन सिंह (81) भी 75 वर्ष की आयु के बाद इस पद पर रहे।” बावनकुले ने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रति अपनी “दुश्मनी” में संजय राउत यह तथ्य भूल गए हैं। बावनकुले ने स्पष्ट किया कि भारतीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री का कार्यकाल चुनावी जनादेश और जनता के समर्थन से तय होता है, न कि “राउत जैसे व्यक्तियों” से। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी का कार्यकाल इस देश की जनता तय करती है, संजय राउत या विपक्ष नहीं।”
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और “यह सपना उनके नेतृत्व में साकार होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा था कि मोदी, जो इस वर्ष सितंबर में 75 वर्ष के हो जाएंगे, 2029 के बाद भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments